Wednesday, March 20, 2013

वर्ना ........


1.  आईने सच नहीं कहते वर्ना 
देख के अक्स लोग डर जाते 
...
2. अपना घर तो है, चाहें जैसा है 
वर्ना हर शाम को किधर जाते 
..
 3. हवाएं गर्म हैं, मगर हैं तो 
वर्ना तो लोग घुट के मर जाते 
..
4. कस्बों में अपने नौकरी ही नहीं  
वर्ना क्यों लोग यूँ शहर जाते 
..
5. उनके दिल में ही मुहब्बत न थी  
 वर्ना दो पल को तो  ठहर जाते 
..
6. एक सहरा में खो गए वर्ना 
लोग कहते हैं वो सहर लाते 
..
7. डर है दिल में ज़माने का वर्ना 
हम तुम इन्कलाब कर जाते 
..
-रेखा राजवंशी