This blog has my Hindi poems, articles and stories, mainly based on my migrant experiences in Australia. इस ब्लॉग में मेरी साहित्यिक रचनाएं हैं, आशा है सुधी पाठक पढ़ कर विचार व्यक्त करेंगे।
Thursday, September 5, 2024
Tuesday, January 18, 2022
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा हिंदी विदेश प्रसार सम्मान 2020
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा हिंदी विदेश प्रसार सम्मान 2020 के लिए मेरे चयन हेतु उत्तर प्रदेश संस्थान और सरकार का अतिशय धन्यवाद।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री ह्रदय नारायण दीक्षित, एवम उत्तरप्रदेश संस्थान के कार्याध्यक्ष श्री सदानन्द गुप्त जी द्वारा सम्मान प्राप्त करते हुए चित्र साझा कर रही हूँ ।
महाराष्ट्र के राज्यपाल माननीय श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा पुस्तक का विमोचन
कल महाराष्ट्र के राज्यपाल माननीय श्री भगत सिंह कोश्यारी ने मेरी पुस्तक का विमोचन किया। उनसे ऑस्ट्रेलिया में हिंदी की स्थिति के बारे में बातचीत हुई। री किताब से कुछ स्वयं पढ़ा, कुछ मुझे सुनाने के लिए कहा। मेरी बेटी आस्था से मिलकर खुश हुए, उसके काम के बारे में पूछा। उनकी त्वरित बुद्धि और विनोदी स्वाभाव के कारण हल्के फुलके माहौल में गम्भीर विषयों पर चर्चा हुई। आधा घंटा कब बीता, पता ही नहीं चला।
Wednesday, September 1, 2021
चिट्ठियाँ - रेखा राजवंशी
बादलों के डाकिये के साथ फिर
भेजनी हैं आज तुमको चिट्ठियाँ
नदी नाले और पर्वत पार कर
प्रेम की गंगाजली की धार पर
काल की सीमा समय को काट कर
दर्द की कुछ बदलियों को छाँट कर
बादलों के डाकिये के साथ फिर
भेजनी हैं आज तुमको चिट्ठियाँ
हीर के उस इश्क के अंदाज़ में
जूलियट के दर्द के अल्फ़ाज़ में
सावनी रिमझिम के मोती टांक कर
चूम अधरों से उसे फिर ढांक कर
बादलों के डाकिये के साथ फिर
भेजनी हैं आज तुमको चिट्ठियाँ


